अग्रवाल मानव सेवा मंच का स्वास्थ्य जाँच शिविर संपन्न
हैदराबाद, अग्रवाल मानव सेवा मंच द्वारा 186वाँ निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर ताड़बन स्थित कल्याण मण्डपम् (श्री वीर आंजनेय स्वामी मंदिर) में आयोजित किया गया, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ लिया।
आज यहां मंच के प्रचार-प्रसार संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, शिविर का शुभारंभ श्री वीर आंजनेय स्वामी मंदिर के प्रधान अर्चक सत्यनारायण ने भारत माता, वीर आंजनेय स्वामी और अग्रसेन महाराज के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित करने के साथ-साथ दीप प्रज्वलित कर किया।
स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञों ने दी निशुल्क चिकित्सा सेवा
श्री वीर आंजनेय स्वामी मंदिर, ताड़बंद प्रबंधन समिति के सहयोग से आयोजित शिविर में रिनोवा अस्पताल और रिनोवा सौम्या कैंसर सेंटर के डॉक्टरों ने रक्तचाप, शुगर, सामान्य रोग, ह्रदय, हड्डी, महिला व बच्चों से संबंधित रोगों का परीक्षण किया। कैंसर की पूर्व जाँच के तहत 15 महिलाओं का निशुल्क ममोग्राफी और पेप सिमर परीक्षण किया गया।
एलसीएच साधुराम अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञों ने रोगियों का परीक्षण करके नेत्र संबंधित समस्याओं का निदान किया। 5 रोगियों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु चयन किया। इनका निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सघन निरीक्षण के बाद एलसीएच साधुराम नेत्र अस्पताल में होगा। एशियन ईनटी केयर सेंटर बेगमपेट के डॉ. छावा आंजनेयुलू के नेतृत्व में विशेषज्ञ द्वारा नाक, कान व गला संबंधी रोगियों को सेवा प्रदान की। रामा स्किन केयर सेंटर के वरिष्ठ डॉ. सज्जन अग्रवाल ने त्वचा संबंधित रोगियों को अपनी सेवा प्रदान की।
क्राउन डेंटल क्लीनिक के डॉ. कपिल बलदेव ने दांतों के रोगियों को सेवा प्रदान की। वासवी फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के डॉ. रवि के नेतृत्व में पूरी टीम ने रोगियों को सेवा प्रदान की। ओम एक्यूप्रेशर क्लीनिक के डॉ ओमप्रकाश अग्रवाल ने प्राकृतिक विधि एक्यूप्रेशर द्वारा रोगियों को सेवा प्रदान की।
यह भी पढ़ें… अग्रवाल मानव सेवा मंच का 185वाँ स्वास्थ्य जाँच शिविर सम्पन्न
स्वास्थ्य जांच शिविर में स्थानीय लोगों ने लिया लाभ
भारत विकास परिषद ने लोगों का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया। नारायण सेवा संस्थान, कोठी द्वारा कृत्रिम अंग प्रदान करने हेतु पंजीकरण किया गया। शिविर में भवानी ग्रुप की टीम ने निशुल्क दवाइयों का वितरण किया। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य जांच सेवाओं का बढ़-चढ़कर लाभ उठाया। मंच का अगला शिविर 23 मार्च को कोमपल्ली में आयोजित होगा। मंच के प्रचार-प्रसार संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
अवसर पर मंच के प्रधान संयोजक विनोद अग्रवाल, संयोजक विष्णु गुप्ता, परामर्शदाता डॉ. सज्जन अग्रवाल, प्रचार-प्रसार संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल, सह संयोजक दिनेश बलदेव, किरीट बलदेव, जयप्रकाश अग्रवाल, रतन गुप्ता, अजय गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, संजय गुप्ता, अरुण विजयवर्गीय, भद्रेश बलदेव, मंच के सहकर्मी मनोज सिंह, जितेंद्र गोयल, सुनीता गोयल, मंदिर के वरिष्ठ सहायक कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी नारायण, एलसीएच साधुराम आई अस्पताल के सचिव किशोर छाबरिया, राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के समय, केनरा बैंक शामिरपेट के वरिष्ठ प्रबंधक सागर, समाजसेवी अधिवक्ता अनिल कुमारी, अग्र मंच हिन्दी मासिक पत्र के प्रधान संपादक दिलीप पंसारी, सिकंदराबाद नॉर्थ शाखा के उपाध्यक्ष सुरेश टंडन की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



