अग्रवाल मानव सेवा मंच का 185वाँ स्वास्थ्य जाँच शिविर सम्पन्न

हैदराबाद, अग्रवाल मानव सेवा मंच द्वारा 185वाँ निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर खैरताबाद चिंतल बस्ती स्थित एम एस चंद्रय्या फंक्शन हॉल में आयोजित किया गया, जिसका 227 से अधिक लोगों ने लाभ लिया।अग्रवाल मानव सेवा मंच के प्रचार-प्रसार संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिविर का शुभारंभ श्री अग्रसेन महाराजजी एवं भारत माता की पूजा अर्चना से हुआ।

खैरताबाद में 185वाँ स्वास्थ्य जाँच शिविर संपन्न

यह शिविर डॉ अम्बेडकर वॉलीबॉल क्लब वीरनगर के स्थानीय सहयोग के साथ सम्पन्न हुआ। मंच के प्रधान संयोजक विनोद अग्रवाल ने अग्रसेन महाराज और भारत माता के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया।

शिविर में अपोलो अस्पताल और अपोलो क्रेडल एंड चिल्ड्रन अस्पताल के डॉक्टरों ने रक्तचाप शुगर टेस्ट, सामान्य रोग, हृदय, हड्डी, महिला, बच्चों से संबंधित रोग का निरीक्षण कर निदान किया। स्वरूप आई सेंटर के नेत्र विशेषज्ञों ने रोगियों का परीक्षण करके नेत्र संबंधित समस्याओं का निदान किया। 11 रोगियों की पहचान की गई जिनका निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सघन निरीक्षण के बाद स्वरूप आई सेंटर में होगा।

मोतियाबिंद ऑपरेशन सहित निशुल्क उपचार उपलब्ध

एशियन ईनटी केयर सेंटर बेगमपेट के विशेषज्ञ द्वारा नाक, गला और कान संबंधी रोगियों को सेवा प्रदान की गयी। इसके अलावा श्री प्रियंका डेंटल क्लीनिक के डॉ आशीष तोदी ने दंत जाँच की। डॉ नेतीज स्किन हेयर एंड नेल क्लीनिक के डॉ. साई प्रशांत नेती के नेतृत्व में विशेषज्ञों ने त्वचा रोगियों को सेवा प्रदान की।

वासवी फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर लकड़ी का पुल, हैदराबाद के डॉ रवि के नेतृत्व में टीम ने रोगियों को अपनी सेवा प्रदान की। ओम एक्यूप्रेशर क्लीनिक के डॉ ओमप्रकाश अग्रवाल ने प्राकृतिक विधि एक्यूप्रेशर द्वारा रोगियों को सेवा प्रदान की। शिविर में भवानी ग्रुप इंदरबाग कोठी हैदराबाद की टीम ने निशुल्क दवाइयों का वितरण किया।

227 से अधिक लोगों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया

इस भव्य शिविर में 227 स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठाया। मंच का अगला शिविर 9 मार्च 2025 को ताड़बंद, सिकंदराबाद और 23 मार्च 2025 को कोमपल्ली में आयोजित किया जाएगा। मंच के प्रचार-प्रसार संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल ने शिविर के सफल आयोजन पर सहयोगियों को का आभार प्रकट किया।

अवसर पर मंच के प्रधान संयोजक विनोद अग्रवाल, संयोजक विष्णु गुप्ता, प्रचार-प्रसार संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल, सह संयोजक डॉ आशिष तोदी, जयप्रकाश अग्रवाल, रतन गुप्ता, संजय गुप्ता, इंदिरा गुप्ता, डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल, डॉ. रवि, एल. कांति किरण, गौतम चन्दन, महेंद्र केशव, बबलू, शैलेंद्र, सरस्वती, कल्याणी, विजया, लक्ष्मी ने सहयोग प्रदान कर शिविर को सफल बनाया।

अब आपके लिए ‘डेली हिंदी मिलाप‘ द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook ,  Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button