पित्ती ट्रस्ट-अग्रवाल सेवा दल के शिविर का बड़ी संख्या में लोगों ने लिया लाभ

हैदराबाद, बदरीविशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट तथा अग्रवाल सेवा दल द्वारा मछली प्रसाद के लिए बाहरी क्षेत्रों से आये बड़ी संख्या में लोगों को भोजन, पानी और चिकित्सा सेवा प्रदान की। शिविर सोमवार, 9 जून को सुबह 10 बजे तक जारी रहेगा।
प्रदर्शनी मैदान में स्थापित पित्ती ट्रस्ट-सेवा दल के शिविर एवं आपातकालीन चिकित्सा शिविर का उद्घाटन परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने किया।

अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़, सांसद अनिल कुमार यादव, मत्स्य निगम के चेयरमैन मेट्टू साई कुमार, पार्षद राकेश जायसवाल, ट्रस्ट के चेयरमैन एवं अग्रवाल सेवा दल के परामर्शदाता शरद बी. पित्ती सहित अन्य उपस्थित थे। पोन्नम प्रभाकर ने पित्ती ट्रस्ट और अग्रवाल सेवा दल द्वारा गत 3 दिन से दी जा रही सेवा की सराहना की। अग्रवाल सेवा दल के प्रदीप अग्रवाल एवं कैलाश केड़िया ने बताया कि बत्तिनी गौड़ परिवार द्वारा दमा रोग के इलाज हेतु मछली प्रसाद का वितरण आज से किया गया, लेकिन बाहरी क्षेत्रों से आये लोगों की सेवा पित्ती ट्रस्ट-सेवा दल ने गत 5 जून से ही आरंभ कर दी थी।

शिविर में लोगों ने भोजन व्यवस्था का लाभ लिया। इसमें दमा रोगियों की सुविधा हेतु मत्स्य प्रसाद ग्रहण करने वालों को अगले 45 दिनों तक किए जाने वाले परहेज की भोजन सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई। शिविर में मेडिकवर अस्पताल के सहयोग से निशुल्क आपातकालीन चिकित्सा तथा एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध करवाई है। शिविर में दमा रोगियों तथा उनके परिजनों में पेयजल पैकेट, छांछ, चाय, बिस्कुट, उपमा, पोहा, पुलिहोरा, पूरी सब्जी आदि का निशुल्क वितरण किया जा रहा है।

Ad

यह भी पढ़ें… माहेश्वरी समाज भवन ट्रस्ट ने मनाया महेश नवमी महोत्सव

सेवा भाव से ओतप्रोत शिविर में गणमान्य उपस्थिति

चार दिवसीय शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। पित्ती ट्रस्ट-अग्रवाल सेवा दल के सदस्यों सहित पित्ती इंजीनियरिंग लिमिटेड के कर्मचारी तथा अग्र महिला मंच एवं अग्रणी महिला मंच की सदस्यों ने सेवा प्रदान की। शिविर में अन्य शहरों से आये बंधुओं ने मछली प्रसाद ग्रहण किया।

अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश मित्तल, पित्ती ट्रस्ट के चेयरमैन तथा सेवा दल के परामर्शदाता शरद बी. पित्ती, सेवा दल के संयोजक विनय सी. अग्रवाल, कैलाश केड़िया, प्रदीप अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, सुरेंद्र गोयल, दीपक गुप्ता, निखिल राणासरिया, उर्मिला अग्रवाल, समाजसेवी गोपाल सिंह, शंकरलाल यादव, घनश्याम यादव, अजय तुलस्यान, दीपा गुप्ता, निर्मला केड़िया, गोपाल मोर, प्रदर्शनी सोसाइटी के अनिल मिश्रा, नरेन्द्र गोयल, आर.एन. गुप्ता, दिलीप पंसारी, अरुण डाकोतिया, रमेश अग्रवाल, नवीन केड़िया, विनोद अग्रवाल, नवीन पटवारी, गोविंद अग्रवाल, गोविंद केड़िया, काजल अग्रवाल, नीना अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, ज्योति गुप्ता, दीपा गर्ग, अंजू गोल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के शशिकांत अग्रवाल, योगेश जैन, उमाशंकर गोयल, सुरेश जगनानी व पित्ती लैमिनेशंस के सदस्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button