रामबाग अत्तापुर में हिन्दू सम्मेलन 26 अप्रैल को
हैदराबाद, हिन्दू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में रविवार 26 अप्रैल को सायं 5 बजे से रामबाग, अत्तापुर स्थित सीता रामचन्द्र स्वामी देवालयम प्रांगण में हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन के लिए आह्वान-पत्र का विमोचन श्री राम मंदिर में किया गया। अवसर पर योगेश प्रभु स्वामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और एक्का चंद्रशेखर मुख्य वक्ता एवं भगवती देवी बल्दवा महिला वक्ता के रूप में हिन्दू समाज की एकता विषय पर व्याख्यान देंगी।
यह भी पढ़ें… मिधानि में वरिष्ठ प्रबंधकों के लिए हिन्दी कार्यशाला का आयोजन
कार्यक्रम के सुचारु रूप से संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष बी. श्रीनिवास रेड्डी, के मंत्री सत्यनारायण गुप्ता व कोषाध्यक्ष पवन राठी को नियुक्त किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष सुरेश कुमार मोदी, आर.के. राजकुमार, मारुति राव गायकवाड़, गोपाल रेड्डी, संयुक्त मंत्री रमेश रेड्डी, संयुक्त कोषाध्यक्ष बी. श्रीकांत रेड्डी, परामर्शदाता का पद श्रीराम रेड्डी, मनोज सोमाणी, महेश एवं सत्यनारायण गौड़ को दिया गया। समिति की ओर से सभी हिन्दू बंधुओं को भारी मात्रा में सम्मेलन में उपस्थित होकर हिन्दू एकता का परिचय देने का आह्वान किया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






