अग्रवाल समाज, बंजारा सेंट्रल शाखा का होली उत्सव और रेन डांस
हैदराबाद, अग्रवाल समाज, बंजारा सेंट्रल शाखा के तत्वावधान में होली का रंगारंग कार्यक्रम रोड नं. 13, बंजारा हिल्स स्थित एमराल्ड स्वीट्स के समीप स्थित परिसर में आयाजित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक रमेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेनजी की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। अवसर पर सभी ने डी.जे. संगीत, रेन डांस व गुलाल का आनंद लिया। शाखा द्वारा ठंडाई व भोजन की व्यवस्था सभी के लिए की गयी। कार्यक्रम में जयदीप गुप्ता, मनीष कुमार अग्रवाल, सह-संयोजक नवल किशोर बंसल, सीए अरिवंद अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। शाखा अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल ने सभी का आभार जताया।
यह भी पढ़ें… त्रयनगर चातुर्मास महिला समिति : विभिन्न उपसमितियों और ड्रेस कोड पर विचार-विमर्श
अवसर पर शाखा परामर्शदाता मोहन मित्तल, सुदर्शन दारूका, विनोद टिकमाणी, शाखा निवर्तमान अध्यक्ष कमल किशोर अगव्राल, अश्विन अगव्राल, सुभाष केड़िया, महेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, विनय गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, रवि अग्रवाल, वेदप्रकाश अग्रवाल, अनिल कुमार झुनझुनवाला, सुनील झुनझुनवाला, विजय कुमार गुप्ता, पवन मोदी, राजीव मोदी, ललित अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



