पंजाब में धमाकों के लिये गृह मंत्री जिम्मेदार: अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पंजाब में हुए धमाकों पर प्रतिक्रिया देते हुए बुधवार को कहा कि अगर कहीं भी कोई धमाका हुआ है तो उसके लिए गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में एक सवाल पर कहा, “अगर कोई धमाका हुआ है… तो इसका जिम्मेदार कौन है? देश का गृह मंत्री।”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा इस तरह पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है।

सपा प्रमुख ने कहा, “क्या आपको पुलवामा या पहलगाम के बारे में पता चला था? जब आपको पुलवामा और पहलगाम के बारे में पता नहीं चला, तो आपको इसके बारे में भी पता नहीं चलेगा।” पंजाब के जालंधर में सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय और अमृतसर में सेना के छावनी क्षेत्र के पास मंगलवार रात को धमाके हुए थे। (भाषा)

यह भी पढ़े : बंगाल में लोकतंत्र ‘बंदूक के दम पर’ चल रहा : धर्मेंद्र प्रधान

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button