क्षण भंगुर है मानव का जीवन

Ad

देवराज को समझते देर न लगी। उन्हें कहना पड़ा ‘महर्षि जब शरीर को क्षणभंगुर कह रहे हैं तो मुझे विश्वकर्मा जी से भव्य, अनूठा, सुख सुविधाओं से परिपूर्ण महल नहीं बनवाना चाहिए था। मैंने विश्वकर्मा द्वारा बनाए महल की निंदा की थी। वह मेरी गलती थी। मैं उनसे तथा आपसे क्षमा मांगता हूं। मैं भविष्य में संसारिक सुखों, सुविधाओं तथा आरामपरस्ती की कभी इच्छा नहीं करूंगा।’ उनके इस संकल्प से सब खुश हो गए।

एक बार देवराज इन्द्र ने विश्वकर्मा को बुलाकर ‘कहा ‘महोदय ! मैं ऐसा भव्य तथा अनूठा महल बनवाना चाहता हूं जैसा आज तक कभी निर्मित न हुआ हो। भविष्य में भी उस जैसा भवन कोई नहीं बना पाए।’ अनूठे शिल्पी विश्वकर्मा ने इन्द्र देव की खुशी को ध्यान में रखते हुए भवन का निर्माण करवा दिया। उन्हें निरीक्षण के लिए बुलवाया। मार्ग में कह भी दिया कि ‘मैंने अपनी सारी क्षमता तथा योग्यता इस भवन के निर्माण में लगा दी है।’

किंतु निरीक्षण के बाद देवराज ने कह दिया कि ‘यह तो मेरी क्षमताओं के अनुरूप नहीं है।’ इन्द्रदेव के इन शब्दों ने विश्वकर्मा को बड़ा आघात पहुंचाया। वह इतने दुखी हो गए कि अपनी पीड़ा बताने के लिए ब्रह्मा जी के पास पहुंच गए। ब्रह्मा जी ने पूरी बात सुनकर कहा-‘मैं स्वयं देवराज से बात करूंगा। मैं कुछ ही देर में इन्द्रपुरी जा रहा हूं।’ जब ब्रह्मा जी देवराज के पास पहुंचे तो वहां पर लोमश ऋषि पहले ही मौजूद थे।

ब्रह्मा जी ने बात शुरू करते हुए महर्षि से पूछ लिया कि ‘आप कैसे महल में रहा करते हैं?”मैं और महल ! मैं जानता हूं कि मानव का जीवन क्षणभंगुर है। आज शरीर है, कल नहीं है। मैं जहां भी रात होती है, वहीं विश्राम कर लेता हूं।’ तब ब्रह्मा जी ने देवराज इंद्र से पूछा- ‘आपने अभी-अभी नया भवन बनवाया है। कैसा लगा?’

Ad

देवराज को समझते देर न लगी। उन्हें कहना पड़ा ‘महर्षि जब शरीर को क्षणभंगुर कह रहे हैं तो मुझे विश्वकर्मा जी से भव्य, अनूठा, सुख सुविधाओं से परिपूर्ण महल नहीं बनवाना चाहिए था। मैंने विश्वकर्मा द्वारा बनाए महल की निंदा की थी। वह मेरी गलती थी। मैं उनसे तथा आपसे क्षमा मांगता हूं। मैं भविष्य में संसारिक सुखों, सुविधाओं तथा आरामपरस्ती की कभी इच्छा नहीं करूंगा।’ उनके इस संकल्प से सब खुश हो गए।

सुदर्शन भाटिया

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button