हैदराबाद : शी मित्रा की पहल से 10 दिन में 100 एफआईआर

हैदराबाद, साइबर अपराध पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के उद्देश्य से हैदराबाद नगर पुलिस द्वारा शुरू की गई नई पहल सीमित्रा के अच्छे नतीजे प्राप्त हो रहे हैं। इसकी शुरुआत के 10 दिनों के भीतर 100 से अधिक एफआईआर दर्ज की गईं। शी मित्रा वर्चुअल हेल्प डेस्क 10 दिन के भीतर एक हजार से अधिक पीड़ितों तक पहुँचने में सफल रहा है।

देश में पहली बार इस प्रकार की पहल को गत 9 जनवरी को नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने प्रारंभ किया। इसका मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को भरोसा दिलाना और शिकायत की प्रक्रिया को आसान बनाना है। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सीमित्रा की शुरुआत से ही टीम पीड़ितों की शिकायत को समझने के लिए प्रतिदिन औसतन 100 फोन कॉल कर रही है। विज्ञप्ति में बताया गया कि सीमित्रा के तहत एआई असिस्टेड ड्राफ्टिंग की प्रक्रिया तब शुरू होती है, जब कोई पीड़ित 1930 हेल्प लाइन या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के जरिए साइबर अपराध की शिकायत करता है।

एआई के माध्यम से कानूनी रूप से सही शिकायत का ड्राफ्ट तैयार

इसके बाद सी-मित्रा की टीम पीड़ित से संपर्क कर घटना के संबंध में जानकारी इकट्ठा करती है। इसके बाद आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स का उपयोग कर टीम कानूनी तौर पर सही शिकायत का ड्राफ्ट तैयार करती है और इसे पीड़ित को व्हॉट्सऐप या ई-मेल के जरिए भेजा जाता है। इसके बाद पीड़ित को भेजी गई कॉपी पर अपने हस्ताक्षर कर इसे कूरियर या पोस्ट के जरिए बशीरबाग स्थित साइबर अपराध स्टेशन भेजना होता है।

साइन की गई कॉपी प्राप्त होते ही बिना किसी देरी के तुरन्त एफआईआर दर्ज कर ली जाती है, जिसकी एक प्रति सीधे पीड़ित के सेलफोन पर भेज दी जाती है। तेजी से सेवा देने के लिए साइबर अपराध विंग प्रतिदिन सुबह 8 से रात 8 बजे तक दो शिफ्टों में काम कर रहा है। विज्ञप्ति में बताया गया कि सी-मित्रा को आम जनता की ओर से काफी अच्छा प्रोत्साहन मिल रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button