हैदराबाद : 15 वर्षीय नाबालिगा ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या
हैदराबाद, मंगलहाट थाना परिधि में 15 वर्षीय नाबालिगा ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि बलरामगली, धूलपेट निवासी लड्डू सिंह ने पहले राजश्री बाई से विवाह किया और राजश्री से उसे तीन संतानें पूनम बाई (20), देविका सिंह (15) और साहिल (13) हुए। पहली पत्नी के निधन के बाद लड्डू सिंह ने बच्चों के छोटे होने के कारण उनके पालन पोषण हेतु वर्ष 2015 के दौरान दुर्गा बाई से दूसरा विवाह किया। दुर्गा बाई से उसे एक लड़की कनिका सिंह (08) हुई।
लड्डू सिंह किराणा स्टोर संचालित कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। कल दोपहर के समय दुर्गा बाई, साहिल को किराणा स्टोर पर बिठाकर किराणा शॉप के लिए सामान खरीदने हेतु नामपल्ली गई हुई थी। दुर्गा बाई के वापस लौटने तक घर में देविका सिंह ने सीलिंग फैन से चुनरी के सहारे फाँसी लगा ली। उसे फाँसी पर से उतारकर उस्मानिया अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण कर देविका सिंह को मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के ठोस कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें… बड़े भाई ने कर दी शराबी युवक की हत्या
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





