बड़े भाई ने कर दी शराबी युवक की हत्या

हैदराबाद, चादरघाट थाना परिधि में एक युवक ने शराब पीकर हंगामा करने वाले अपने छोटे भाई की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि उस्मानपुरा, चादरघाट निवासी दिवंगत हैदर हुसैन का छोटा लड़का सफदर हुसैन (24) लस्सी वर्कर के रूप में कार्यरत था और उसे शराब पीने की लत थी। रोज नशे में घर लौटकर वह अपनी माँ सय्यद जारा फातिमा व परिवार के अन्य रिश्तेदारों के साथ झगड़ा करता था।

इसी क्रम में कल रात 11 बजे नशे में लौटे सफदर हुसैन ने अपनी माँ जारा फातिमा और बड़े भाई हाशिम उर्फ असलम हुसैन से झगड़ने के बाद कमरे में जाकर सो गया। बुधवार सुबह 5 बजे नींद से जागे सफदर हुसैन ने घर का सामान उठाकर फेंकते हुए घर में तोड़-फोड़ की। उसे रोकने के लिए उसकी माँ जारा फातिमा के बीच में आने पर सफदर हुसैन ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसे धक्का दे दिया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद: फर्जी नोट रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

माँ को धक्का देने पर बड़े भाई ने किया हमला

धक्का लगने के कारण जारा फातिमा जमीन पर गिर गई। उसी समय दूसरे कमरे में सो रहा उसका बड़ा भाई हाशिम बाहर निकलकर आया और उसने सफदर हुसैन को माँ के साथ झगड़ते देख मोहर्रम के दौरान मातम के लिए उपयोग में लाई जाने वाली चाकू लेकर सफदर हुसैन पर हमला कर दिया। दोनों लड़ते हुए घर के बाहर आइस फैक्ट्री भवन के पार्किंग के पास आ गए।

पार्किंग के पास हाशिम ने सफदर हुसैन को मारपीटकर नीचे गिरा दिया और चाकू से उसका गला काटने के बाद उसी चाकू से उसके सीने तथा दाहिने हाथ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में सफदर हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँची चादरघाट पुलिस ने सफदर हुसैन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हाशिम को गिरफ्तार कर लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button