हैदराबाद : विशेष अभियान के दौरान 449 शराबी वाहन चालक पकड़े गये

Ad

हैदराबाद, हैदराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने 24 और 25 अप्रैल को नगर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान के दौरान कुल 449 वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा। नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत कुल 449 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा गया। इनमें 371 दोपहिया, 30 तिपहिया, 48 चौपहिया वाहन शामिल हैं।

इन मामलों में 98 शराबी वाहन चालकों के शरीर में बीएसी की मात्रा 30 से 50 एमजी के बीच पाई गई। इसके अलावा 187 वाहन चालकों में 51 से 100 एमजी, 96 मामलों में 101 से 150 एमजी, 44 मामलों में 151 से 200 एमजी, 15 मामलों में 201 से 250 एमजी, 6 मामलों में 251 से 300 एमजी तथा 3 मामलों में बीएसी का स्तर 300 एमजी से अधिक दर्ज किया गया।ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी।

यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से सहयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

साइबराबाद में 245 वाहन चालकों पर मामले दर्ज

साइबराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने सप्ताहांत शराबी वाहन चालकों की तलाशी के दौरान कुल 245 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताया गया कि 245 मामलों में 197 दोपहिया, 12 तिपहिया, 36 चौपहिया वाहनों से संबंधित है।

इनमें से 196 वाहन चालकों के शरीर में शराब की मात्रा 36 से 100 एमएल के बीच, 28 वाहन चालकों के शरीर में 100 से 300 एमजी, 21 वाहन चालकों में 300 से 500 एमजी के बीच शराब की मात्रा दर्ज की गई। बताया गया कि सोमवार को आरोपियों को आगे की कार्रवाई के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… एयर होस्टेस के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

मल्काजगिरी में 268 शराबी वाहन चालक धरे गए

मल्काजगिरी की ट्रैफिक पुलिस ने 19 से 25 अप्रैल के बीच शराबी वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए कुल 268 वाहन चालकों को नशे की हालत में पकड़ा।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताया गया कि अलवाल में 65, तिरुमलगिरी में 15, बेगमपेट में 14, गोपालपुरम में 37, मल्काजगिरी में 15, जवाहरनगर में 10, उप्पल में 35, एल.बी. नगर में 11 व वनस्थलीपुरम में 42 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा पिछले सप्ताहभर के दौरान सेलफोन ड्राइविंग के 2356 मामले, त्रिपल राइडिंग के 1901 मामले, ओवर स्पीड के 1500 चालान, सिग्नल जम्प के 1703 मामले, गलत दिशा में वाहन चलाने के 11,673 मामले दर्ज हुए। इसके अलावा अवैध रूप से वाहन ठहराने के संबंध में 14,674 चालान किए गए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button