हैदराबाद : युवा आपदा मित्रों को प्रदान किये गये प्रमाण पत्र

हैदराबाद, हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपदा संरक्षण एजेंसी (हैद्रा) द्वारा प्रशिक्षित युवा आपदा मित्रों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। उन्हें इस बात के लिए प्रेरित किया गया कि वे अपने मित्रों एवं जान-पहचान के युवाओं को भी आपदा राहत प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करें।

हैद्रा आयुक्त एवी रंगनाथ ने मंगलवार को 78 वालंटियर्स को प्रमाण पत्र प्रदान किये। उन्होंने हैद्रा के तहत युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण पूरा किया था। नेशनल डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी द्वारा शुरू की गई युवा आपदा मित्र स्कीम के तहत निज़ामाबाद के गिरिराजू गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज से चुने गए 78 वालंटियर्स की ट्रेनिंग के समापन समारोह को संबोधित करते हुए रंगनाथ ने कहा कि मेहनत करो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है।

एक महान इंसान बनने के लिए ज़रूरी कौशल का विकास करने में पूरी समझ के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने ट्रेनिंग पूरी कर चुके युवा आपदा मित्रों को सलाह दी कि आपदा के समय असमंजस में पड़ने के बजाय, तुरंत सहायताकर्मी के तौर पर फील्ड में उतरना चाहिए। बाद में अलग-अलग विभाग के लोगों के साथ समन्वय में काम करना होगा। इसीलिए जमीनी स्तर की स्थितियों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें… जलबोर्ड की साइट पर कंस्ट्रक्शन वेस्ट को डम्प करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : अशोक रेड्डी

हैद्रा आयुक्त ने सुझाव दिया कि युवा आपदा मित्रों को अपने साथियों को भी जागरूक करना चाहिए और उन्हें आपदा के समय अपने साथ काम करने के लिए तैयार करना चाहिए। उन्होंने जिला स्तर पर इस तरह के प्रशिक्षण के प्रस्ताव भी रखे। कार्यक्रम में हैद्रा के अतिरिक्त निदेशक वरला पापैया, अतिरिक्त आयुक्त आर. सुदर्शन, आरएफओ जयप्रकाश, डीएफओ गौतम, मोहन राव, माई भारत स्टेट समन्वयक राजेश व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button