जलबोर्ड की साइट पर कंस्ट्रक्शन वेस्ट को डम्प करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : अशोक रेड्डी
हैदराबाद, हैदराबाद महानगरीय पेयजलापूर्ति एवं मलजल निकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक अशोक रेड्डी ने ओरआरआर फेज़ 2 के अंतर्गत वृंदावन कॉलोनी, मंचिरेवुला और नारसिंगी जलाशयों का दौरा करने के बाद कहा कि कुछ निजी लोग जलबोर्ड की साइटों पर गाड़ियों से कंस्ट्रक्शन वेस्ट को डम्प कर रहे हैं। ऐसी गाड़ियों को जब्त कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यहाँ जलबोर्ड के प्रबंध निदेशक अशोक रेड्डी ने अधिकारियों के साथ पिछले दो वर्षों में शुरू हुए ओरआरआर फेज़-2 प्रोजेक्ट के तहत वृंदावन कॉलोनी एवं नारसिंगी जलाशयों का दौरा करने के बाद जलाशयों के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाने और उससे जुड़े प्रस्ताव जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परिसर में कचरा और मलबा हटाया जाए और जलाशय परिसर को साफ रखा जाए।
यह भी पढ़ें… जीएचएमसी चुनावी रणनीति को लेकर भाजपा सांसदों ने किया मंथन
जलाशयों के लिए ऊंचा गेट, साइन बोर्ड और रेवेन्यू रिकॉर्ड का निर्देश
प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को बागवानी का काम करके और अंदर की सड़कें बनाकर सुंदरता को प्राथमिकता देने की भी सलाह दी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ निजी लोग वॉटर बोर्ड साइटों पर गाड़ियों में लाए गए कंस्ट्रक्शन वेस्ट को डम्प कर रहे हैं। ऐसी गाड़ियों को जब्त किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक ऊंचा गेट बनाया जाए और जलाशय का सारा विवरण साफ-साफ लिखा हो।
साथ ही एक साइन बोर्ड लगाया जाए, जिसमें किसी का प्रवेश वर्जित लिखा हो। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे जल बोर्ड की साइट्स को रेवेन्यू रिकॉर्ड में रजिस्टर करने के लिए सही कदम उठाएँ। इससे पहले, गंडीपेट सेक्शन ऑफिस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई जिसमें गोदावरी फेज 2 और 3 प्रोजेक्ट के हिस्से के तौर पर जनवाड़ा में बनने वाले वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के काम की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने नेपोलिस में बनने वाले मास्टर बेलेंसिंग जलाशय के निर्माण कार्य के बारे में विवरण पूछा।
एमडी ने अधिकारियों को दोनों जलाशयों पर बनने वाले एसटीपी के काम में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि जलबोर्ड ने आउटर रिंग रोड के अंदर की नगरपालिकाओं, नगर निगमों, ग्राम पंचायतों, कॉलोनियों और गेटेड कम्युनिटी को पानी की आपूर्ति के लिए ओरआरआर फेज-2 का काम शुरू किया है, जिसका कार्य प्रगति पर है। अवसर पर सीजीएम किरण कुमार, महाप्रबंधक श्रीनिवास रेड्डी, संतोष व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



