हैदराबाद : चंचलगुड़ा जेल में दो कैदियों में झड़प

हैदराबाद, चंचलगुड़ा जेल में गुरुवार सुबह दो विचाराधीन कैदियों के बीच झड़प होने से कुछ देर के लिए हंगामा खड़ा हो गया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। चंचलगुड़ा जेल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने अपना नाम गोपनीय रखते हुए बताया कि कैदियों के बीच जेल में इस प्रकार की झड़प आम बात है। झड़प के बाद दोषी पाए गए कैदियों को जेल के नियम के अनुसार सजा भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि कल रात एक आपराधिक मामले में पेशेवर अपराधी जाबरी को लाया गया था और उसे कल रात अस्पताल में ही रखा गया था।

गुरुवार सुबह जाबरी की क्रीनिंग की जा रही थी। उसी समय एक अन्य विचाराधीन कैदी दस्तगिर पेट दर्द की शिकायत लेकर वहाँ पहुँचा। उन्होंने बताया कि दोनों पुराने दोस्त हैं। इस दौरान जाबरी ने दस्तगिर का हाथ पकड़कर मोड़ दिया, जिस कारण दस्तगिर, जाबरी से झगड़ा करने लगा और झगड़ के कारण सजा मिलने की संभावना से घबरा गया। अपने आपको सजा से बचाने के लिए उसने अपने हाथ को घायल कर लिया, जिस कारण उसे गांधी अस्पताल भेजकर उसका उपचार करवा कर वापस लाया गया। उन्होंने बताया कि इस छोटी घटना को के अलावा जेल में और कुछ नहीं हुआ। इस प्रकार की कैदियों के बीच घटनाएँ आम हैं। इस प्रकार की घटनाओं के संबंध में जेल के नियमानुसार सजा का प्रावधान भी रखा गया है।

यह भी पढ़ें… गुजरात एटीएस की पूछताछ में हैदराबाद के आतंकवादी डॉ. सैयद ने उगले कई राज

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button