हैदराबाद : आर्थिक तंगी के कारण दो लोगों ने की खुदकुशी

Ad

हैदराबाद, चंद्रायनगुट्टा और मीरपेट थाना परिधि में अलग-अलग घटनाओं में आर्थिक तंगी के चलते दो लोगों ने खुदकुशी कर ली।

चंद्रायनगुट्टा पुलिस ने बताया कि शिवाजी नगर, उप्पुगुड़ा निवासी यमजला राहुल उर्फ अखिल (19) अपने पिता यमजला राजेन्द्र प्रसाद के निधन के बाद से विजया सेल्स चंद्रायनगुट्टा में सेल्समैन के रूप में नौकरी करते हुए घर चला रहा था। उसके पिता ने निधन से पूर्व उसकी दो बहनों का विवाह कर दिया था। आय पर्याप्त न होने के कारण राहुल पार्ट टाइम स्विगी डेलिवरी बॉय के रूप में काम कर रहा था। इसके बावजूद भी वह आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था। उसने कुछ लोगों से कर्ज भी ले रखा था और तंगी के चलते वह कर्ज अदा नहीं कर पा रहा था। इस कारण निराश राहुल ने कल फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Ad

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी

एक अन्य घटना में मीरपेट पुलिस ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण अकेली रहने वाली महिला ने फाँसी लगा ली। मूलतः राजमंड्री निवासी नरसिम्हा रेड्डी की पुत्री वेगनामा अनुराधा उर्फ एन. मंगा (33) पिछले तीन वर्ष से अपने द्वारकामई कॉलोनी, मीरपेट में एक मकान किराए पर लेकर रह रही थी। निजी तौर पर कार्यरत अनुराधा कुछ दिन से निराश नजर आ रही थी। गत 13 अप्रैल को उसने अपने मकान मालिक की पत्नी से बात की और इसके बाद नजर नहीं आई।

गत 16 अप्रैल को उसके कमरे से दुर्गंध आने के कारण मकान मालिक ने रसोई घर की खिड़की से भीतर झाँककर देखा, तो उसे भीतर अनुराधा फाँसी पर लटकती हुई नजर आई। उसने तुरन्त पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने अनुराधा के शव को फाँसी पर से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल के मुर्दाघर पहुँचाया। बताया जा रहा है कि अनुराधा का श्रीनू नामक युवक से विवाह हुआ था, लेकिन वह पति से अलग रह रही थी। आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या करने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button