हैदराबाद : गांजे की बिक्री करने वाला गिरफ्तार

Ad

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने मूसी नदी के पास गांजा बेचने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर 1.20 किलो गांजा बरामद किया।

एसटीएफ अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि मूसी नदी के निकट जियागुड़ा कमेला के पास एक मकान से गांजा बिक्री की सूचना पर एसटीएफ ए-टीम ने छापेमारी करते हुए 1.2 किलो गांजे के साथ सैयद शाकिरुद्दीन (33) को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें… एयर होस्टेस के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

अंजी रेड्डी ने बताया कि आरोपी से गांजा खरीदने वाले कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी और जब्त सामग्री को आगे की कार्रवाई के लिए धूलपेट आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button