हैदराबाद : अंतरराज्यीय हशीश ऑयल तस्कर पकड़ा गया
हैदराबाद, रंगारेड्डी ज़िले की आबकारी एनफोर्समेंट टीम ने अंतरराज्यीय हशीश ऑयल तस्कर साकी चक्रपाणी (23) को गिरफ़्तार कर लिया।
पुलिस ने उसके पास से ओड़िशा से हैदराबाद के लिए तस्करी कर लाया गया 1.550 लीटर हशीश ऑयल और 465 ग्राम गांजा ज़ब्त किया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में आबकारी पुलिस विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त आर. किशन ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एनफोर्समेंट टीम बी के इंस्पेक्टर सुभाषचंदर ने जनगाँव निवासी साकी चक्रपाणी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी चक्रपाणी लम्बे समय से ओड़िशा से हशीश ऑयल और गांजा लेकर हैदराबाद में बेच रहा था। आरोपी के खिलाफ ओड़िशा के कलिमेला और आंध्र प्रदेश के मेटुगुड़ा पुलिस थाने तथा हैदराबाद के तिरुमलगिरी पलिस थाने में मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़े: हशीश ऑयल की सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



