हैदराबाद यातायात पुलिस ने 445 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा

हैदराबाद, हैदराबाद की यातायात पुलिस ने गत 1 और 2 मई को नगर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 445 चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा।

नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत कुल 445 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा गया। इसमें 371 दोपहिया, 26 तिपहिया, 48 चौपहिया वाहन शामिल हैं। इन मामलों में 99 शराबी वाहन चालकों के शरीर में बीएसी की मात्रा 30 से 50 एमजी के बीच, 173 वाहन चालकों में 51 से 100 एमजी के बीच, 100 वाहन चालकों में 101 से 150 एमजी के बीच, 42 वाहन चालकों में 151 से 200 एमजी के बीच, 11 वाहन चालकों में 201 से 250 एमजी के बीच, 12 वाहन चालकों में 251 से 300 एमजी के बीच तथा 8 वाहन चालकों में में 300 से अधिक दर्ज की गयी।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। यह विशेष अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से सहयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, हशीश ऑयल बरामद

साइबराबाद पुलिस ने 283 वाहनों चालकों पर दर्ज किए मामले

साइबराबाद की यातायात पुलिस ने सप्ताहांत शराबी वाहन चालकों की तलाशी के दौरान कुल 283 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए। यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि 283 मामलों में 227 दोपहिया, 9 तिपहिया, 39 चौपहिया व 8 भारी वाहन से संबंधित हैं। इनमें 222 वाहन चालकों के शरीर में शराब की मात्रा 36 से 100 एमजी के बीच, 33 वाहन चालकों के शरीर में 100 से 300 एमजी के बीच, 28 वाहन चालकों में 300 से 500 एमजी के बीच के बीच दर्ज की गई। बताया गया कि सोमवार को आरोपियों को आगे की कार्रवाई के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button