हैदराबाद : चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की हत्या

हैदराबाद, सनतनगर थाना परिधि में एक व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी पर डम्बल से हमला कर नृशंस हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, मूलत ओड़िशा के जाजापुर ज़िला निवासी चंद्रभानू समल (39) अपनी पत्नी सस्मिता समल (34) और दो बच्चों चंदन (12) व चाँदनी (09) के साथ पिछले वर्ष रोजगार की तलाश में हैदराबाद आ गया था। शिवशंकर नगर, फतेहनगर में रहते हुए चंद्रभानू एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। कुछ दिन से चंद्रभानू को अपनी पत्नी सस्मिता के चरित्र पर संदेह हो गया था। इस कारण दोनों के बीच झगड़े हो रहे थे।
यह भी पढ़ें… माधापुर में गांजे के साथ एक गिरफ़्तार
कल रात 8 बजे ड्यूटी से लौटे चंद्रभानू ने देखा कि सस्मिता सेलफोन पर किसी से लम्बे समय से बात कर रही है। उसने सस्मिता से इस मामले में पूछताछ की और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के चलते क्षणिक आवेश में चंद्रभानू ने वहीं पास पड़ा डम्बल उठाकर सस्मिता के सिर पर मार दिया। इस हमले में सस्मिता का सिर फट गया और बुरी तरह से घायल होकर बेहोश हो गई। उसे पहले बीबीआर अस्पताल ले जाया गया और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे गांधी अस्पताल भेज दिया। उपचार के दौरान आज तड़के 3 बजे सस्मिता की मौत हो गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चंद्रभानू को हिरासत में ले लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



