हैदराबाद : मूसारामबाग ब्रिज प्रॉजेक्ट में देरी की आशंका

हैदराबाद, मूसी नदी पर बनाए जा रहे मूसारामबाग ब्रिज का काम धीमा हो गया है। इसका कारण यह है कि सख्त चट्टानें काम में बाधा डाल रही हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि इस वजह से प्राँजेक्ट पूरा होने में दो साल की देरी हो सकती है। ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (जीएचएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि सख्त चट्टानें मिलने के बाद काम रोक दिया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि इससे खुदाई और नींव के काम पर असर पड़ा है, जिससे निर्माण को तय गति से आगे बढ़ाने से पहले ड्रिलिंग और संबंधित कामों के लिए अतिरिक्त समय लगेगा। अधिकारी ने कहा कि चट्टानों को काटने के लिए नए सिरे से काम करने की ज़रूरत है।

छह-लेन वाले हाई-लेवल ब्रिज की नींव पिछली बीआरएस सरकार के दौरान सितंबर 2023 में तत्कालीन मंत्री के टी रामा राव ने रखी थी। 52 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुए इस प्रोजेक्ट को मूल रूप से दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य था। मूसी नदी पर दशकों पुराना मूसा रामबाग कॉजवे अक्तूबर में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त होने के बाद गिरा दिया गया था, जिससे यात्रियों को 4 से 5 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें… सोने की बढ़ती कीमत को लेकर अफवाह फैलाने वालों को पुलिस आयुक्त ने चेताया

पूरा होने के बाद, 220 मीटर लंबी और 29.5 मीटर चौड़ी छह-लेन वाली ब्रिज में 20 मीटर का कैरिजवे होगा और दोनों तरफ 3.5 मीटर का फुटपाथ होगा। ढाँचे को सहारा देने के लिए इसमें दो एबटमेंट और चार पिलर होंगे। यह हाई-लेवल ओवरपास मूसी नदी पर बने पाँच पुलों में से एक होगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button