हैदराबाद : नवदंपत्ति ने की आत्महत्या

हैदराबाद, साइबराबाद के कुकटपल्ली थाना परिधि के अंतर्गत नवदंपत्ति ने खुदकुशी कर ली। पुलिस इंस्पेक्टर के.वी. सुब्बा राव ने बताया कि कुम्मरी बस्ती निवासी यमजला कार्तिक (28) का गत 8 मार्च को मंजुला (27) के साथ दोनों परिवारों के बड़े बुजुर्गों की सहमति से विवाह हुआ था।

कार्तिक बोलारम औद्योगिक इलाके में आईटीसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था और मंजुला घर पर ही रहती थी। पिछले दो माह के दौरान इन दोनों के बीच क्या हुआ किसी को नहीं पता और आज कार्तिक ने फाँसी लगा ली।

कार्तिक को फाँसी पर लटकता देख मंजुला ने जहर खा लिया। दोनों को अनन्या अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। कार्तिक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

यह भी पढे़: महिला ने दो बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button