आरटीसी का सरकार में तुरंत हो विलय : रामचंदर राव

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सरकार से तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) कर्मचारियों से आरटीसी का सरकार में विलय किए जाने संबंधी किए वादे को तुरंत निभाने की मांग की।

मेदक जिला, रामायम पेट में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंदर राव ने आरटीसी के सरकार में विलय के लिए अपाइंटेड डे डिक्लेयर करके कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्व केसीआर सरकार ने वादे पूरे नहीं किए थे उसी राह पर कांग्रेस सरकार भी चल रही है।

कर्मचारी-किसान मुद्दों पर सरकार घिरी

एन. रामचंदर राव ने कहा कि राज्य में सरकारी कर्मचारियों की परिस्थिति भी दयनीय है हर महीने की पहली तारीख को वेतन नहीं दिया जा रहा है टीचरों को वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के बाद से पीआरसी तक अमल नहीं किया गया है बल्कि रिटायरमेंट बेनिफिट तक नहीं दिए जा रहे हैं।

एन. रामचंदर राव ने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा हस्तक्षेप करके फटकार लगाए जाने के बाद ही सरकार हरकत में आ रही है लेकिन अभी भी समस्या है। उन्होंने चुनाव के पहले जनता को दी गई 6 गारंटियों को अमल करने की मांग की और कहा कि इसपर भी कोई स्पष्टता नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की परिस्थितियां भी दयनीय है।

यह भी पढ़े : कान्हा शांति वनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 50 दिवसीय काउंटडाउन शुरू

किसानों के उगाए धान की खरीद नहीं किए जाने से कुछ स्थानों पर राइस मिल्लरों, अधिकारियों व दलालों की मिलीभगत से किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजबूरन किसानों को निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दरों से कम में धान बेचना पड़ रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button