हैदराबाद : ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र बाचुपल्ली थाना परिधि में पत्नी व ससुराल वालों की प्रताड़ना के चलते एक व्यक्ति ने फाँसी लगा ली।

पुलिस ने बताया कि बीदर ज़िला निवासी मल्लिकार्जुन ने वर्ष 2012 के दौरान अश्विनी नामक युवती से विवाह किया और इसके बाद उसे दो बच्चे हुए। रोजगार हेतु मल्लिकार्जुन परिवार के साथ बीरमगुड़ा के राघवेंद्रा कॉलोनी में आकर बस गया। फाइनांस पर डीसीएम वैन खरीदकर वह स्वयं इसे चलाकर अपनी आजीविका चला रहा था। कुछ दिन से पैसों के मामले को लेकर अश्विनी और मल्लिकार्जुन के बीच झगड़े चल रहे थे।

पैसों के लिए अश्विनी उसकी माँ सिद्दम्मा और उसका पिता संगय्या स्वामी, साला शिवा और साली प्रिया मल्लिकार्जुन को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पूरा परिवार मल्लिकार्जुन पर उसकी गाँव की जमीन और उसकी माँ के सोने के आभूषण बेचकर पैसे देने की माँग कर रहे थे। इसी क्रम में गत 26 अप्रैल को मल्लिकार्जुन बीदर गया और 28 अप्रैल को वापस लौटा।

इसके बाद 30 अप्रैल को मल्लिकार्जुन के ससुराल वालों ने पैसों के लिए झगड़ा कर उसके साथ मारपीट की। इस कारण मानसिक रूप से तनाव के शिकार मल्लिकार्जुन ने 30 अप्रैल की रात को घर लौटते समय बोलारम औद्योगिक इलाके के पास अपनी डीसीएम रोक दी और डीसीएम से लगे रोहे की रॉड से तौलिये के सहारे फाँसी लगा ली। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button