हैदराबाद : चाय की पत्ती में मिलावट का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार

Ad

हैदराबाद, हैदराबाद की एच-फास्ट पुलिस ने शहर के 15 क्षेत्रों में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर चाय की पत्ती में मिलावट का पर्दाफाश किया। इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन हजार किलो मिलावटी चाय की पत्ती, 1,500 किलो खराब चाय की पत्ती, मिलावट संबंधी आर्टिफिशियल कलर और 100 किलो गुड जब्त किया।

यहाँ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एच-फास्ट और टास्क फोर्स पुलिस उपायुक्त गायकवाड वैभव रघुनाथ ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एच-फास्ट इंस्पेक्टर एन. रंजीत कुमार गौड़ के नेतृत्व में छापेमारी की गई। एच-फास्ट पुलिस ने इस मामले में कोमपल्ली निवासी मिलावटी चायपत्ती के सप्लायर परेश रंजन, चायपत्ती में मिलावट करने वाले आरोपी पेट्लाबुर्ज निवासी संजू उर्फ पति, मुशीराबाद निवासी सतीश, बोइनपल्ली निवासी नवीन, आसिफनगर निवासी नरसिम्हा, राजेन्द्रनगर निवासी चुन्नीलाल चौधरी, बोराबंडा निवासी नरसिम्हुलू, पेट्लाबुर्ज निवासी राजेश, बीदर निवासी रविन्दर और मल्लेपल्ली निवासी वसीम को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : पत्नी के चले जाने पर की आत्महत्या

ये सभी आरोपी कम गुणवत्ता वाली चायपत्ती में आर्टिफिशियल कलर और गुड का पानी मिलाकर इसे गुणवत्तावाली चायपत्ती के रूप में बेच रहे थे। आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button