हैदराबाद : दुर्घटनावश झुलसने के कारण महिला की मौत

हैदराबाद, पुराने शहर के भवानी नगर थाना परिधि में दुर्घटनावश झुलसने से महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मूलत मुखेड़ ग्राम, नांदेड़ निवासी मो. सद्दाम की पत्नी अस्मा बेगम (30) तालाबकट्टा भवानी नगर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर विवाह समारोह में भाग लेने के लिए आई हुई थी। गत 2 मई को विवाह संपन्न हो गया और कल वह विवाह के बाद दावत के लिए पकवान बना रही थी।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : दहेज प्रताड़ना के चलते लगा ली फाँसी

पकवान के दौरान गैस स्टोव की आग अचानक भड़क जाने के कारण इसकी चपेट में आकर वह झुलस गई। उसे पहले मोगलपुरा के उरुज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया। उस्मानिया अस्पताल में उपचार के दौरान अस्मा बेगम की मौत हो गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button