हैदराबाद : तुर्कायामजाल में गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
हैदराबाद, हैदराबाद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर शिकंजा कसते हुए आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने तुर्कायामजाल इलाके में छापा मारकर एक युवक को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा और उसके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया।
आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने तुर्कायामजाल में गांजे की बिक्री करने वाले युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 546 ग्राम गांजा जब्त किया।एसटीएफ के इंस्पेक्टर नागराजू ने बताया कि राजीव गृहकल्पा के पास रहने वाले गुगुलोथ अंजी नामक युवक कोब्राह्मण पल्ली एक्स रोड के पास गांजा बेचते हुए पकड़ा गया।
यह भी पढ़े : ईगल फोर्स की बड़ी कार्रवाई, झारखंड में 500 किलो गांजा जब्त
आरोपी के पास से छोटे-छोटे पैकेटों में 546 ग्राम गांजा जब्त हुआ। पूछताछ में आरोपी ने ओडिशा के अज्ञात गांजा कारोबारी से गांजा खरीदने के बाद छोटे-छोटे पैकेटों में बिक्री करने की जानकारी दी। आरोपी को आगे की कार्रवाई के तहत हयातनगर की आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



