हैद्रा ने किस्मतपुर में दीवार ढहाकर तत्काल शुरू किया सड़क निर्माण
हैदराबाद, हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपदा संरक्षण एजेंसी ने आज किस्मतपुर बंडलागुड़ा में दो कॉलोनियों को जोड़ने वाली एक सड़क पर बनायी गयी दीवार हटाकर तत्काल उस पर सिमेंट सडक के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी।
हैद्रा आयुक्त रंगनाथ ने बताया कि सोमवार को बंदलागुड़ा जागीर नगर पालिका की सीमा के भीतर किस्मतपुर में दो कॉलोनियों को जोड़ने वाली सड़क पर बनाई गई दीवार को हटा दिया गया है। साथ ही शाम तक बंदलागुडा जागीर नगरपालिका के साथ मिलकर वहां सीमेंट सड़क बिछाकर समस्या का स्थायी समाधान कर दिया गया।
स्थायी तौर पर हटाई गई दीवार
आयुक्त ने बताया कि रंगारेड्डी जिले के गंडिपेट मंडल में स्थित बंदलागुड़ा जागीर में फॉर्च्यून वेस्ट मीडोज और श्रीहर्षित लेआउट के बीच दीवार को ध्वस्त कर आसपास की कॉलोनियों के लिए रास्ता बना दिया गया है। आयुक्त रंगनाथ ने बताया कि किस्मतपुर में फॉर्च्यून वेस्ट मीडोज कॉलोनी और श्रीहर्षित लेआउट आउट को जोड़ने वाली 30 फुट चौड़ी सड़क सुरक्षा के बहाने दीवार बना दी गई थी। हालांकि छह महीने पहले दीवार हटा दी थी, लेकिन फिर से दीवार का निर्माण किया गया। हैद्रा द्वारा गहन जांच पड़ताल के बाद आज दीवार स्थायी तौर पर हटा दी गयी। सड़क पर बनी बाड़ को हटाने के अलावा बंदलागुड़ा जागीर नगर पालिका के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीमेंट की सड़क का निर्माण किया।
स्थानीय निवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे बाधा हटाने से उनकी परेशानी खत्म हो गई है।
यह भी पढ़ें प्रधानमंत्री ने दांडी मार्च के प्रतिभागियों को दी श्रद्धांजलि
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



