भजन

ओ पालनहारे!
निर्गुण और न्यारे,
तुमरे बिन हमरा कौनो नाहीं,
हमरी उलझन, सुलझाओ भगवन,
तुमरे बिन हमरा कौनो नाहीं।

तुम्हीं हमका हो संभाले,
तुम्हीं हमरे रखवाले,
तुमरे बिन हमरा कौनो नाहीं।

चन्दा में तुम्हीं तो भरे हो चांदनी,
सूरज में उजाला तुम्हीं से,
ये गगन है मगन,
तुम्हीं तो दिए हो इसे तारे,
भगवन ये जीवन,
तुम्हीं ना संवारोगे,
तो क्या कोई सँवारे।

ओ पालनहारे
निर्गुण और न्यारे,
तुमरे बिन हमरा कौनो नाहीं,
तुमरे बिन हमरा कौनो नाहीं।

जो सुनो तो कहें,
प्रभुजी हमरी है बिनती,
दुःखी जन को, धीरज दो,
हारे नहीं वो कभी दुःख से,
तुम निर्बल को रक्षा दो,
रह पाएं निर्बल सुख से,
भक्ति को, शक्ति दो,
जग के जो स्वामी हो,
इतनी तो अरज सुनो,
हैं पथ में अंधियारे,
दे दो वरदान में उजियारे।

ओ पालनहारे
निर्गुण और न्यारे,
तुमरे बिन हमरा कौनो नाहीं,
हमरी उलझन, सुलझाओ भगवन,
तुमरे बिन हमरा कौनो नाहीं।

ओ पालनहारे
निर्गुण और न्यारे,
तुमरे बिन हमरा कौनो नाहीं,
हमरी उलझन, सुलझाओ भगवन,
तुमरे बिन हमरा कौनो नाहीं।

ओ पालनहारे
निर्गुण और न्यारे,
तुमरे बिन हमरा कौनो नाहीं,
हमरी उलझन, सुलझाओ भगवन,
तुमरे बिन हमरा कौनो नाहीं।

यह भी पढ़े: शिवजी का महीना

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button