शिवजी का महीना

जब-जब सावन आता
ढेर सारी खुशियाँ लाता
शिवजी को यह महीना खूब भाता
हर-हर शंभू मन झूमकर गाता
बेल-पत्र, धतूरे से करो शिव पूजा
इस महीने जैसा कोई नहीं दूजा।
हुआ था इस महीने समुद्र मंथन
किया था शिव ने विषपान
लिया था अवतार भक्तों की रक्षा हेतु
दिया था खुश रहें सभी ऐसा वरदान
सबसे पावन है सावन का महीना
लगता है सच में बड़ा सुहावना।
शिव को पाने के लिए
माँ पार्वती ने इसी माह को चुना था
कठोर तप करके शिव को
अपना पति बनाया था
इस महीने में प्रकृति
हरी-भारी हो जाती है
काँवड़ यात्रा शुरू हो जाती है
कोसों पैदल चलकर गंगा जल भरते हैं
बोलबम के साथ शिव को समर्पित करते हैं
यह त्याग-सपर्पण का महीना सबको भाता है
बिन मांगे सब कुछ दे जाता है।

डॉ. अंजू पाण्डेय

यह भी पढ़े : मैंने नदी को देखा है

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button