हैदराबाद में बिताए पलों को संजोकर रखूँगी- मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता

हैदराबाद , मिस वर्ल्ड ख़िताब की विजेता थाईलैंड मूल की ओपल सुचाता चुआंगसरी के लिए भारत विशेषकर तेलंगाना और हैदराबाद में गुज़ारे हुए पल यादगार बन गये हैं।

21 वर्षीय ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने थाईलैंड के लिए पहली बार यह खिताब को जीता है। शायद यही कारण है कि उन्होंने भावनात्मक रूप से गदगद होते हुए यह कहा कि भारत विशेषकर हैदराबाद और तेलंगाना में बिताए पलों को वह संजोकर रखेंगी। ओपल सुचाता ने उन्होंने कहा कि थाईलैंड में सभी लोग 72 साल से बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने का इंतजार कर रहे थे। उन्हें इस ताज को पहनने के बाद यकीन नहीं हो रहा था कि वह अपना पहला खिताब अपने देश लेकर जाएंगी। उन्हें खुद पर और अपनी टीम पर भी बहुत गर्व है, क्योंकि उन्हीं की वजह से वे यहां तक पहुंची हैं।

हैदराबाद की मेहमाननवाजी से अभिभूत ओपल सुचाता

ओपल सुचाता ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भारत विशेषकर हैदराबाद में अपने पलों को संजो कर रखेंगी। उन्होंने अपने दोस्तों से भी हैदराबाद के बारे में बात की है। उन्हें ऐसा लग रहा है कि यह जगह छोड़कर नहीं जाना चाहिए। उनकी यह यह यात्रा शानदार रही है थी। वह यहां से कई सारी यादें लेकर जाएंगी।

ओपल सुजाता ने कहा उनकी परियोजना स्तन कैंसर जागरूकता और महिलाओं के स्वास्थ्य पर केंद्रित है, लेकिन मिस वर्ल्ड बनने के बाद वह अन्य परियोजनाओं का भी समर्थन करने का अवसर उन्हें मिल गया है। उल्लेखनीय है कि ‘ब्यूटी विद अ परपज’ के तहत उनकी अपनी परियोजना पर काम उन्हें काम करना है। स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता पैदा करना और महिलाओं के स्वास्थ्य पर केंद्रित कार्यक्रमों में भाग लेना उनकी प्राथमिकताओं में से है।

बहुमुखी प्रतिभा की धनी सुचाता

ओपल सुचाता चुआंग्सरी थाईलैंड के फुकेट से संबंध रखती हैं। थम्मासैट विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान संकाय में राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में स्नातक की छात्रा हैं। थाईलैंड के स्थानीय मीडिया के अनुसार, वह अंग्रेज़ी और थाई के अलावा चीनी भाषा में पारंगत हैं। बैंकॉक के ट्रायम उदोम सुक्सा स्कूल से चीनी भाषा में विशेषज्ञता अर्जित की है। मनोविज्ञान और नृविज्ञान में भी रुचि रखती हैं। उनका सपना था कि वह अपने देश की राजदूत बनें। स्तन कैंसर का समर्थन करने वाले संगठनों के लिए स्वयंसेवी के रूप में इसलिए चुना क्योंकि 16 साल की उम्र में उन्हें सर्जरी का सामना किया है। वह वाद्य यंत्र उकेलेले को उल्टा बजाने प्रतिभा रखती है। बताया जाता है कि ओपल सुचाता पशु प्रेमी हैं और उनके पास पालतू जानवरों के रूप में 16 बिल्लियाँ और पाँच कुत्ते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button