इनडोर प्लांट्स के साथ मनोवैज्ञानिक संबंधों की पहचान

2031 तक 28 अरब डॉलर का होगा ‘इनडोर प्लांट्स’ का वैश्विक बाजार

एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया), आज आप किसी भी घर या कार्यस्थल पर जाएं, आपको वहां बहुत सारे ‘इनडोर प्लांट्स’ मिल जाएंगे। ‘इनडोर प्लांट्स’ का वैश्विक बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अनुमान है कि 2031 तक यह 28 अरब अमेरिकी डॉलर (44 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर) से अधिक हो जायेगा।

‘इनडोर प्लांट्स’ वे पौधे होते हैं जिन्हें घरों के अंदर लगाया जाता है। ये पौधे घर के अंदर सजावट के लिए और वातावरण को शुद्ध करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इन्हें आमतौर पर गमलों में लगाया जाता है और इनकी देखभाल करना अपेक्षाकृत आसान होता है।

लोग घरों के अंदर पौधे कई कारणों से रखते हैं, जैसे सजावट के लिए, हवा साफ करने के लिए और तनाव से राहत पाने के लिए। लेकिन मैं और मेरे सहकर्मी इस बारे में गहराई से जानना चाहते थे। लोगों का घरों के भीतर लगे पौधों से किस तरह का रिश्ता है? और इससे हमें मनुष्य और प्रकृति के बीच संबंधों के बारे में क्या पता चलता है?

हमने ऑस्ट्रेलिया में ‘इनडोर प्लांट्स’ मालिकों का सर्वेक्षण किया और पाया कि हममें से कई लोगों का पेड़-पौधों के साथ बहुत ही सार्थक लगाव होता है। कुछ लोग तो अपने पौधों को अपना परिवार मानते हैं, उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं और जब कोई पौधा मर जाता है तो शोक मनाते हैं।

पौधों के साथ संबंध हमारी मानसिक स्थिति दर्शाते हैं

एक फलता-फूलता शौक हजारों वर्षों से लोग घरों के भीतर पौधे उगाते आ रहे हैं। मिस्र के लोग तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में पौधों को घर के अंदर लाए थे। पोम्पेई के पूर्व शहर के अवशेषों से पता चलता है कि 2,000 साल से भी पहले वहां ‘इनडोर प्लांट्स’ का इस्तेमाल किया जाता था और मध्ययुगीन इंग्लैंड में ‘इनडोर प्लांट्स’ का उपयोग दवा और खाना पकाने में किया जाता था।

बीसवीं सदी के उत्तरार्ध में इनडोर प्लांट्स’ को रखना दुनियाभर में व्यापक हो गया। यह प्रथा विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान काफी लोकप्रिय थी, संभवतः प्रकृति से जुड़ने की इच्छा के कारण, जब बाहरी हरित स्थानों तक पहुंच सीमित थी। इनडोर प्लांट्स’ के लाभ प्रकृति से जुड़ाव से कहीं बढ़कर हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि वे सकारात्मक भावनाओं को बढ़ा सकते हैं, तनाव को कम कर सकते हैं, उत्पादकता बढ़ा सकते हैं और यहां तक ​​कि दर्द जैसी शारीरिक परेशानी को भी कम कर सकते हैं।(भाषा)

यह भी पढ़ेंबेगमपेट रेलवे स्टेशन का संचालन करेंगी महिलाएँ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button