रूसी निर्देशक पाशा तालनकिन की ऑस्कर ट्रॉफी लुफ्थांसा एयरलाइन ने खोजा
लंदन, जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा ने कहा कि उसने रूसी फिल्म निर्माता पाशा तालनकिन की ऑस्कर पुरस्कार प्रतिमा का पता लगा लिया है, जो न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा संभावित हथियार के रूप में चिह्नित किये जाने के बाद गुम हो गई थी।
इस साल मार्च में अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फीचर डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार जीतने वाली फिल्म ‘मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन’ के सह-निर्देशक तालनकिन बुधवार को न्यूयॉर्क से फ्रैंकफर्ट की अपनी यात्रा के दौरान ट्रॉफी के गायब हो जाने के बाद सदमे में थे।
शुक्रवार शाम को बीबीसी को दिए एक बयान में, एयरलाइन ने कहा कि ट्रॉफी मिल गई है और इसे ‘जितनी जल्दी हो सके’ तालनकिन को लौटा दिया जाएगा। (भाषा)
यह भी पढ़े– दादासाहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में शामिल ‘द थर्ड’
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



