ऑपरेशन चेयुता से प्रभावित होकर 6 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

हैदराबाद, केंद्र सरकार द्वारा माओवादियों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से चलाये जा रहे ऑपरेशन चेयुता से प्रभावित होकर 6 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।जिले के पुलि पुलिस अधीक्षक बी. रोहित राजू और सीआरपीएफ 81 व 141 बटालियनों के अधिकारियों के समक्ष 6 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। 

आत्मसमर्पण करने वालों में एक एरिया कमेटी मेंबर (एसीएम), दो पार्टी सदस्य और तीन मिलिशिया सदस्य शामिल हैं, जिन्होंने स्वेच्छा से हिंसा का रास्ता छोड़कर अपने परिवारों के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीने का निर्णय लिया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी, पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन चेयुता’ के तहत आत्मसमर्पण करने वालों के लिए लागू की जा रही कल्याणकारी योजनाओं और आदिवासियों के लिए चलाए जा रहे विकास कार्यक्रमों से प्रभावित हुए।बताया गया कि इस वर्ष अब तक जिले में विभिन्न स्तरों के कुल 306 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के आदेशों का पालन करने में अनिच्छुक निचले स्तर के माओवादी कैडर तेजी से अपने मूल गांवों में लौटकर परिवारों के साथ शांतिपूर्वक रहने का विकल्प चुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई कैडर बीमार हो गए थे और भोजन, सहयोग एवं नजदीकी जंगलों में रहने वाले स्थानीय आदिवासी समुदायों से समर्थन न मिलने के कारण चलने-फिरने में भी असमर्थ हो गए थे। उन्होंने ने इसे  सकारात्मक बदलाव बताते हुए कहा कि 90 प्रतिशत से अधिक कैडर अब अपने परिवार के कल्याण और मुख्यधारा के विकास पर ध्यान दे रहा हैं। आत्मसमर्पण करने वाले 6 माओवादी कैडरों को तत्काल 25,000 रुपये की राहत राशि दी गई। शेष राशि उनके आधार कार्ड और बैंक खाते का विवरण उपलब्ध कराने के बाद चेक के माध्यम से उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button