कानपुर में शराब के लिए पैसे ना देने पर व्यक्ति ने की बुजुर्ग मां की हत्या
कानपुर, उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सेन पश्चिमपारा क्षेत्र में शराब खरीदने के लिये 40 रुपये देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने अपनी बुजुर्ग मां की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पनकी क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त शिखर ने रविवार को बताया कि सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के कसिगवां गांव में शनिवार को राजाराम नामक एक व्यक्ति ने शराब खरीदने के लिये अपनी मां राजेश्वरी (80) से 40 रुपये मांगे थे।
यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश के बलिया में दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
इनकार करने पर राजाराम ने अपनी मां पर ईंट से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि बचने के लिये राजेश्वरी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया लेकिन राजाराम ने दरवाजा तोड़कर अपनी मां को कमरे से बाहर खींच लिया और सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार किये जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों ने राजाराम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। राजेश्वरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





