भारत ने सेपक टकरा विश्व कप 2025 में रचा इतिहास
पुरुषों की रेगु टीम ने जीता पहला स्वर्ण पदक, प्रधानमंत्री ने दी बधाई
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेपक टकरा विश्व कप 2025 में भारतीय टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर बधाई दी है। भारत ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 7 पदक जीते, जिसमें पुरुषों की रेगु टीम का पहला स्वर्ण पदक शामिल है।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “सेपक टकरा विश्व कप 2025 में शानदार खेल प्रदर्शन के लिए हमारे दल को बधाई! पुरुषों की रेगु टीम ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि भारत के सेपक टकरा खेल के उज्ज्वल भविष्य का संकेत देती है।”
इस उपलब्धि के साथ भारत ने सेपक टकरा के वैश्विक मंच पर अपनी मजबूती साबित कर दी है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह सफलता इस खेल को देश में और अधिक लोकप्रिय बनाएगी और नई प्रतिभाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करेगी। (PIB)
यह भी पढ़ें—पीएम मोदी का लेक्स फ्रिडमैन संग पॉडकास्ट अब कई भाषाओं में उपलब्ध
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





