भारत ने कंपाउंड तीरंदाजी में पहला विश्व स्वर्ण जीता
ग्वांगजू (दक्षिण कोरिया), स्वर्णिम उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय तीरंदाजों ने एक बार फिर विश्व पटल पर देश का परचम लहराया है। कंपाउंड तीरंदाजी में भारत ने इतिहास रचते हुए विश्व चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीत लिया, जिससे खेल प्रेमियों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है।
भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रविवार को यहां फाइनल में फ्रांस को हराकर विश्व चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
यह भी पढ़े : गावस्कर बोले : संजू को चुना है तो रिजर्व क्यों?
ऋषभ यादव, अमन सैनी और प्रथमेश फुगे की भारतीय तिकड़ी ने रोमांचक खिताबी मुकाबले में फ्रांस को 235-233 से हराया। भारत ने फाइनल तक के अपने सफ़र में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और तुर्की पर प्रभावशाली जीत दर्ज की थी। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






