सेंट लुईस (अमेरिका) में भारतीय समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ मनाई होली
अमेरिका, भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमेरिका के सेंट लुईस, मिसौरी में पावन पर्व होली बड़े ही उल्लासपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर भारतीय समुदाय के सदस्यों ने सेंट लुईस स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित होलीका दहन कार्यक्रम में भाग लेकर विधिवत पूजा-अर्चना की और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं और भारतीय परंपराओं के अनुरूप इस पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पूर्वेश एवं ननीता अग्रवाल, कविता एवं अमित चंदसौरिया, लीना एवं हिमांशु ग्रोवर, प्रीति एवं अभिषेक चौहान, गायत्री एवं सचिन हिमपालनेरकर, लिसी एवं अनीश स्टेफन, छवि अग्रवाल, स्वरा, उन्नति, ओजस्वी, गीतांशी, अमाया सहित भारतीय समुदाय के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



