पश्चिम एशिया शांति के लिए अमेरिका-ईरान से संपर्क में पाकिस्तान

इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को खत्म करने और क्षेत्र में शांति व स्थिरता बहाल करने के लिए अमेरिका और ईरान के साथ सक्रिय रूप से संपर्क बनाए हुए है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “पाकिस्तान में कूटनीतिक माध्यमों से जो भी बात हुई है, वह ईमानदारी से दूसरे पक्ष तक पहुंचाई गई है।” उन्होंने कहा कि कूटनीतिक प्रक्रिया रुकी नहीं है, बल्कि लगातार जारी है। अंद्राबी ने कहा, “हम इस मामले में संबंधित पक्षों के संपर्क में हैं. हमें उम्मीद है कि शांति स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस मुद्दे के बातचीत के जरिए समाधान को लेकर आशान्वित है और “दोनों पक्षों के बीच सीधे संवाद को प्रोत्साहित करता है।”

यह भी पढ़े: पश्चिम एशिया अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की वायदा कीमतों में गिरावट

ताहिर अंद्राबी ने ईरान और अमेरिका के बीच स्थिर संबंधों की भी उम्मीद जताई। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता पाकिस्तान के प्रयासों के बावजूद नहीं हो सकी। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सप्ताहांत में 48 घंटे में पाकिस्तान के दो संक्षिप्त दौरे किए और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर तथा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की। अमेरिकी वार्ताकार भी बातचीत के लिए इस्लामाबाद आने को तैयार थे, लेकिन बैठक नहीं हो सकी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button