महिला एशिया कप हॉकी में नए सिरे से उतरेगी भारतीय टीम

Ad

हाँगझोउ (चीन), प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से परेशान भारतीय महिला हॉकी टीम अतीत की नाकामियों को भुलाकर शुक्रवार से शुरू हो रहे एशिया कप के पहले मैच में निचली रैंकिंग वाली थाईलैंड के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत करने उतरेगी। विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम पूल बी के मैच में 30वीं रैंकिंग वाली थाईलैंड टीम से खेलेगी।

भारत पूल में सर्वेच्च रैंकिंग वाली टीम है, जिसमें जापान (12), थाईलैंड और सिंगापुर (31) भी है। पूल ए में चीन, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और चीनी ताइपै हैं। चीन (चार) के बाद भारत टूर्नामेंट की सर्वेच्च रैंकिंग वाली टीम है। एशिया कप अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है।

चोटिल भारतीय टीम जापान से भिड़ेगी

थाईलैंड के बाद भारत का सामना शनिवार को जापान से और आ सितंबर को सिंगापुर से होगा। अनुभवी गोलकीपर सविता और ड्रैग फ्लिकर दीपिका को लगी चोटों से भारतीय टीम कमजोर हुई है। सविता टखने की चोट के कारण बाहर है जो उन्हें अभ्यास सत्र के दौरान लगी थी। दीपिका की जगह साक्षी खेल रही है।

Ad

फॉरवर्ड और ड्रैग फ्लिकर दीपिका ने पिछले कुछ अर्से में शानदार प्रदर्शन किया है। इन दोनों के नहीं खेलने से कप्तान सलीमा टेटे, नवनीत कौर, उदिता, नेहा, शर्मिला देवी और लालरेम्सियामी पर अधिक दारोमदार होगा। भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन इस साल अच्छा नहीं रहा है और एफआईएच प्रो-लीग के यूरोप चरण में आखिरी स्थान पर रहने के बाद टीम नीचे खिसक गई।टूर्नामेंट में आ टीमें भाग लेंगी और हर पूल से शीर्ष दो टीमें सुपर 4 चरण में पहुँचेंगी। सुपर 4 चरण की शीर्ष दो टीमें 14 सितंबर को फाइनल खेलेंगी।

यह भी पढ़े : सुपर 4 में कोरिया पर जीत को बेताब भारत

भारतीय टीम : बांसरी सोलंकी और बिछू देवी खारीबम (गोलकीपर), मनीषा चौहान, उदिता, ज्योति, सुमन देवी, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, नेहा, वैष्णवी फाल्के, सलीमा टेटे (कप्तान), शर्मिला देवी, लालरेम्सियामी, सुनेलिटा टोप्पो, नवनीत कौर, रूतुजा पिसाल, ब्यूटी डुंगडुंग, मुमताज खान, साक्षी, संगीता कुमारी।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button