भारतीय महिला टीम पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना
विशाखापत्तनम, भारतीय महिला टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप के मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए बुधवार को मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। रविवार को विशाखापत्तनम में आस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को तीन विकेट से हराया। भारत को अब रविवार को इंदौर में इंग्लैंड के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में उतरना है।
यह भी पढ़े : भारतीय महिला टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना
आईसीसी ने एक बयान में कहा कि एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की मिशेल पेरेरा ने यह जुर्माना लगाया क्योंकि भारत ने निर्धारित समय में एक ओवर कम किया था। इस कारण उसके खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने कहा कि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जुर्माना स्वीकार करते हुए अपराध स्वीकार कर लिया है और औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





