भारत के नई गेंद के गेंदबाजों ने हमारे लिए मुश्किलें खड़ी की : माक्ररम

धर्मशाला, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन माक्ररम ने तीसरे टी20 मैच में मिली हार के बाद कहा कि भारत के नयी गेंद के गेंदबाजों ने उनके लिये दिक्कतें खड़ी की और उनके बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना सके। भारत के अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने पहले चार ओवर के भीतर दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट उस समय निकाल दिए जब स्कोर बोर्ड पर सात रन ही टंगे थे। इन झटकों से माक्ररम की टीम उबर नहीं सकी और 117 रन बनाने के बाद सात विकेट से हार गई।

माक्ररम ने मैच के बाद कहा ,‘‘ उन्होंने सही जगहों पर गेंद डाली। अर्शदीप ने उम्दा गेंदबाजी की। उनके नयी गेंद के दोनों गेंदबाजों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।’’ ⁠उन्होंने कहा ,‘‘आपको अनुकूल हालात मिल सकते हैं लेकिन आखिर में गेंदबाजों को सही जगहों पर गेंद डालनी होगी और उन्होने वही किया। उन्हें इसका श्रेय दिया जाना चाहिए। पहली गेंद से ही उन्होंने हमारे लिए मुश्किलें खड़ी की।’’

माक्ररम ने स्वीकार किया कि हालात चुनौतीपूर्ण थे लेकिन यह भी कहा कि टीम को इसके अनुकूल ढलना होगा। उन्होंने कहा ,‘‘ हालात कठिन थे लेकिन हमें इसके अनुरूप ढलना होगा। मौसम ठंडा था जिसका असर पड़ा लेकिन इससे कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। कम स्कोर वाले मैच भी रोमांचक हो सकते हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button