नागपुर में औद्योगिक इकाई में पानी की टंकी गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन अन्य घायल
नागपुर, नागपुर के बुटीबोरी औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ, जब एक सोलर पैनल निर्माण फैक्टरी परिसर में पानी की टंकी गिरने से जान-माल का नुकसान हुआ। इस दुर्घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बचाव कार्य के लिए पुलिस व आपात सेवाओं को मौके पर भेजा गया।
नागपुर शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार को एक औद्योगिक इकाई के अंदर पानी की टंकी गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे एमआईडीसी बुटीबोरी क्षेत्र में स्थित एक सोलर पैनल निर्माण फैक्टरी में हुई।
यह भी पढ़े : उप्र : सहारनपुर में हुई मुठभेड़, हत्या के प्रयास मामले का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि अवाडा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड की एक फैक्टरी में बनी एक विशाल पानी की टंकी ढह गई, जिससे लोग उसके मलबे के नीचे दब गए। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



