छात्राओं को दी गई अणुव्रत व जीवन विज्ञान की जानकारी
हैदराबाद, आचार्य महाश्रमजी के आशीर्वाद से तथा साध्वी गवेश्नाश्रीजी सा.सा. की प्रेरणा से मारेडपल्ली स्थित गवर्नमेन्ट जूनियर कॉलेज फॉर गर्ल्स में अणुव्रत पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अणुव्रत सेवी निर्मला बैद ने कार्यशाला में छात्राओं को जीवन उपयोगी संदेश दिये। कार्यशाला में अणुव्रत, जीवन विज्ञान एवं प्रेक्षा ध्यान के माध्यम से व्यक्तित्व का विकास करने का तरीका बताया गया।
भकताम्बर एवं तुलसी अष्टकम के मंगलाचरण के साथ आरंभ कार्यशाला में निर्मला बैद ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं के लिए विनम्रता, सहशीलता और बड़ों के प्रति आदरभाव आवश्यक है।
क्रोध और अहंकार से दूर रहने की सीख देते हुए उन्होंने कहा कि अच्छी संगत जीवन को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभाती है। उन्होंने शाकाहार के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
यह भी पढ़े: विश्वविद्यालयों को उत्कृष्टता केंद्र बनाने हेतु सरकार प्रतिबद्ध : भट्टी
निर्मला बैद ने मेमोरी बढ़ाने तथा मन एकाग्र रखने के लिए प्रयोग बताये। अवसर पर जीवन विज्ञान व प्रेक्षा ध्यान से संबंधित पुस्तक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल स्वपना व अनीस का सहयोग रहा। हनुमान जिनेन्द्र बैद की ओर से विभिन्न सामग्री का वितरण किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



