आईपीएल 2026: सनराइजर्स की हैट्रिक जीत, अभिषेक का शानदार शतक

हैदराबाद, खचाखच भरे स्टेडियम के ऊपर मंडरा रहे बादलों को देख ऐसा लग रहा था कि बारिश होगी, लेकिन हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा के चौके और छक्कों की बरसात में दिल्ली कैपिटल्स बह गया। अभिषेक की विस्फोटक 135 रन की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान में दिल्ली कैपिटल्स को आसानी से 47 रन से हरा दिया।
यहाँ राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मैच में दिल्ली के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने रनों की बारिश कर दी और भीड़ को निश्चित रूप से अपने पैसे वसूल हो गए। उनकी शुरुआत ज़बरदस्त रही, जिसमें अभिषेक शर्मा ने बिल्कुल सही समय पर धमाका करते हुए अपना दूसरा आईपीएल शतक पूरा किया। अभिषेक 135 रन बनाकर नाबाद रहे, जो इस टूर्नामेंट में उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने अपनी पूरी पारी के दौरान 10 गगनचुंबी छक्के जड़े।
क्लासेन की तेज पारी, अक्षर पटेल को एक विकेट मिला
हालाँकि हेड और क्लासेन ने उनका बेहतरीन साथ दिया, लेकिन अभिषेक की पारी में किस्मत का भी साथ था। 50 रन के स्कोर पर उन्हें एक जीवनदान मिला, जब राहुल ने एक आसान सा रन आउट का मौका गँवा दिया। अभिषेक के अलावा ट्रेविस हेड ने 37 और कप्तान ईशान किशन ने 25 रन बनाए, जबकि हेनरिच क्लासेन 13 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 243 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम 111 ही बना सकी। दिल्ली के नीतीश राणा 57 और समीर रिज़वी 41 रन ही बना सके पूरी टीम 195 रन ही बना पाई। इस जीत से टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुँच गयी है। टीम के नाम सात मैचों में अब चार जीत है। कैपिटल्स की टीम छह मैचों में तीसरी हार के बाद पाँचवें स्थान पर है।
यह भी पढ़ें… अभिषेक की समझ पर भरोसा, आज़ादी जरूरी : आरोन
मलिंगा व गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
मलिंगा ने आईपीएल में अपना सर्वश्रेष् प्रदर्शन किया। उन्हें दिलशान मधुशंका (36 रन पर एक विकेट) और शाकिब हुसैन (29 रन पर एक विकेट) का अच्छा साथ मिला, जबकि हर्ष दुबे ने आखिरी ओवर में तीन विकेट चटकाए। अभिषेक ने आईपीएल में अपनी दूसरी शतकीय पारी के दौरान शुरुआती तीन विकेटों के लिए बड़ी साझेदारियाँ कीं। उन्होंने ट्रेविस हेड (26 गेंदों में 37) के साथ पहले विकेट के लिए 53 गेंदों में 97 रन और कप्तान इशान किशन (13 गेंदों में 25 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 79 रन की साझेदारी की।
इसके बाद उन्होंने हेनरिख क्लासेन (13 गेंदों में नाबाद 37) के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 66 रन की अटूट साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर को सुनिश्चित किया। अभिषेक की तूफानी पारी के सामने नीतीश राणा की ऑफ स्पिन और लुंगी एनगिडी (चार ओवर में 41 रन) की धीमी गेंदें भी बेअसर रहीं। दिल्ली के लिए एकमात्र सफलता अक्षर पटेल को मिली, जिन्होंने हेड को आउट कर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी नहीं होने दी। किशन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। अभिषेक के बल्ले से निकला शॉट गेंदबाज नीतीश राणा के हाथों से लगकर विकेटों से टकरा गया और किशन क्रीज से बाहर थे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पथुम निसंका (आ) ने पहले ओवर में मधुशंका के खिलाफ छक्का लगाया। श्रीलंका के इस गेंदबाज ने अपने दूसरे ओवर में हमवतन बल्लेबाज को चलता कर पहला झटका दिया। इस बीच राहुल ने नीतीश कुमार रेड्डी के दूसरे ओवर में छक्के और चौके के साथ आक्रामक शुरुआत की, जबकि क्रीज पर आए राणा ने भी इस गेंदबाज के खिलाफ चौका और छक्का लगाकर आक्रामक तेवर दिखाए।
स्कोर बोर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद पारी : अभिषेक शर्मा नाबाद 135, ट्रेविस हेड का. रिजवी बो. अक्षर 37, इशान किशन रन आउट 25, हेनरिच क्लासेन नाबाद 37, अतिरिक्त : 08, कुल : 20 ओवर में दो विकेट पर 242 रन।
विकेट पतन : 1-97, 2-176, गेंदबाजी : मुकेश 4-0-53-0, राणा 4-0-55-0, एनगिडी 4-0-41-0, अक्षर 2-0-23-1, कुलदीप 2-0-30-0, नटराजन 4-0-40-0.
दिल्ली कैपिटल्स पारी : पथुम निसंका का. स्थानापन्न (लिविंगस्टोन) बो. मधुशंका 08, लोकेश राहुल का. अभिषेक बो. शाकिब 37, नीतीश राणा का. अभिषेक बो. मलिंगा 57, समीर रिजवी का. मधुशंका बो. हर्ष 41, डेविड मिलर बो. मलिंगा 00, ट्रिस्टन स्टब्स का. शाकिब बो. मलिंगा 27, आशुतोष शर्मा का. अनिकेत बो. मलिंगा 14, अक्षर पटेल का. रेड्डी बो. हर्ष 02, कुलदीप नाबाद 01, लुंगी एनगिडी का. मधुशंका बो. दुबे 08, अतिरिक्त : 08, कुल : 20 ओवर में नौ विकेट पर 195 रन।
विकेट पतन : 1-21, 2-107, 3-107, 4-107, 5-166, 6-186, 7-192, 8-195, 9-195, गेंदबाजी : मधुशंका 4-0-36-1, रेड्डी 4-0-57-0, मलिंगा 4-0-3 2-4, शाकिब 4-0-29-1, शिवांग 2-0-28-0, हर्ष 2-0-1 2-3. (सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






