ईरान ने मोसाद से कथित संबंध के लिए व्यक्ति को फांसी दी

Ad

दुबई, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक बार फिर कड़ा कदम उठाते हुए कथित जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति को फांसी दे दी, जिससे मानवाधिकार और न्यायिक प्रक्रिया को लेकर नई बहस छिड़ गई है। ईरान ने बुधवार को एक व्यक्ति को इज़राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद से कथित संबंधों को लेकर फांसी दे दी।

ईरान में युद्ध के दौरान और जनवरी में हुए राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बाद लगातार फांसी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ईरान की न्यायपालिका की समाचार एजेंसी ने मेहदी फरीद की फांसी की पुष्टि की। एजेंसी के अनुसार, फरीद एक “संवेदनशील सरकारी संगठन” में कार्यरत था और उसने इज़राइली खुफिया एजेंसी को जानकारी मुहैया कराई थी।

Ad

यह भी पढ़े : ईरान ने की होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक जहाज पर गोलीबारी

रिपोर्ट में कहा गया कि फरीद को ईरान के कोम प्रांत में दोषी ठहराया गया था। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि ईरान में कई मामलों में बंद कमरे में सुनवाई होती है और आरोपियों को बचाव का उचित अवसर नहीं मिल पाता। हाल के समय में कथित जासूसों, प्रदर्शनकारियों और निर्वासन में रह रहे विपक्षी समूहों से जुड़े लोगों की फांसी की कई घटनाएं सामने आई हैं। (एपी)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button