3 मई को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा सुधांशुजी का अवतरण दिवस
हैदराबाद, विश्व जागृति मिशन, हैदराबाद मंडल द्वारा रविवार, 3 मई को नारसिंगी, मंचीरेवुला स्थित अमृतधाम आश्रम में सुधांशुजी महाराज का अवतरण दिवस (जन्मदिन) हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
मंडल के सत्संग व मीडिया प्रभारी राजकुमार दायमा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने हेतु बैठक का आयोजन मिशन के केंद्रीय प्रधान प्रेम सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में किया गया। सुधांशुजी की दीर्घ आयु हेतु 3 मई को अमृतधाम आश्रम के विशाल सत्संग हॉल में सामूहिक महामृत्युंजय महामंत्र जाप और महामृत्युंजय महायज्ञ करने का निर्णय लिया गया। नगरद्वय के 71 मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ अस्पतालों में फल वितरण किया जाएगा। इस दौरान विश्व जागृति मिशन परिवार द्वारा किए कार्यों पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म अमृतधाम आश्रम में दिखायी जाएगी। अवसर पर गुरु भक्तों के लिए भंडारा-महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें… एस.डी. सिग्नोडिया कॉलेज में रजत जयंती प्रतियोगिता
अवसर पर मिशन हैदराबाद मंडल के महामंत्री अशोक कुमार अग्रवाल, आश्रम प्रबंधक सज्जनलाल श्रीवास्तव, पी. रघुवीर, शंकरलाल अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी राजकुमार दायमा, राजू भागचंदानी, भाग्य नारायण, प्रकाश देवकर, धनराज नागरे, भरत कुमार सुत्रवे,लक्ष्मण बिरादर, रामचंदर राव, जे. भिक्षापति, राजकुमार मालगे, प्रदीप लेले व अन्य उपस्थित थे। मंडल ने भक्तों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






