आरजीए का आरके धूत व्याख्यान 26 अप्रैल को
हैदराबाद, राजस्थानी स्नातक संघ के तत्वावधान में 37वाँ श्री रामकृष्ण धूत स्मृति व्याख्यान रविवार, 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे से कोठी स्थित उस्मानिया मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित किया जाएगा।
आरजीए के मानद मंत्री अजय अग्रवाल ने बताया कि आरके धूत व्याख्यान में अतिथि वक्ता के रूप में चिंतक, सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय हिस्सा लेंगे। वह सुरक्षित भारत विषय पर व्याख्यान देंगे। व्याख्यान से पूर्व सुबह 10.30 बजे से अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना पीआर सम्मेलन में संचार व नवाचार पर मंथन
आरजीए अध्यक्ष मनोज गोयल, मंत्री अजय कुमार अग्रवाल, संयोजक कैलाश मंत्री, समन्वयकर्ता दीपक बंग व अन्य ने कार्यक्रम स्थल उस्मानिया मेडिकल कॉलेज सभागार का निरीक्षण किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






