मुंदल माता का जागरण आज
हैदराबाद, मूंदड़ा परिवारों की कुलदेवी मुंदल माता के विशाल जागरण का आयोजन रविवार को बेगम बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में किया जाएगा। प्रधान संयोजक बद्रीविशाल मूंदड़ा द्वारा आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुंदल माता सेवा समिति के तत्वावधान में जागरण का आयोजन होगा। रविवार को दोपहर 12.11 बजे मुंदल माता की पूजा-अर्चना की जाएगी। माता के दरबार में अखंड ज्योत के प्रज्वलन के पश्चात दोपहर 2.31 बजे से हवन होगा, जिसमें यजमानों द्वारा आहुतियाँ डाली जाएँगी।
यजमानों को शहनाई वादन के बीच हवन स्थल पर लाया जाएगा। यजमानों में बद्रीविशाल संतोष कुमार मूंदड़ा, लक्ष्मीनिवास सत्यनारायण मूंदड़ा, रतनलाल बजरंगलाल मूंदड़ा, गिरधारीलाल रामदेव मूंदड़ा, गोविंद प्रसाद मनीष मूंदड़ा, पन्नालाल गिरधर गोपाल मूंदड़ा, पूनमचंद विष्णुदास मूंदड़ा, मुरलीधर दामोदरदास मूंदड़ा, पूनमचंद लक्ष्मीनारायण मूंदड़ा, मदनलाल पवन कुमार मूंदड़ा, नरसिंगदास राजेन्द्र कुमार मूंदड़ा, रतनलाल बालाप्रसाद मूंदड़ा, किशन कुमार करण कुमार मूंदड़ा, सूरतराम गोविंदराम मूंदड़ा, कमलकिशोर निखिल मूंदड़ा, पुरुषोत्तमदास दामोदरदास मूंदड़ा शामिल हैं।
हवन के पश्चात शाम 6 बजे भजन संध्या (जागरण) का शुभारंभ होगा। अवसर पर जय भवानी कीर्तन मंडल के विजय जाजू भजन प्रस्तुत करेंगे। दिल्ली के विनोद कुमार बैद द्वारा मुंदल माता के भजन पेश किए जाएँगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. जयप्रकाश मूंदड़ा सपरिवार भाग लेंदे।
यह भी पढ़े: राजभवन में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
जागरण के दौरान मूंदड़ा परिवार की ओर से अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। मध्याह्न भोजन यजमान प्रकाश सुभाष मूंदड़ा हैं। महाप्रसादी के लाभार्थी घनश्यामदास राजेश कुमार मूंदड़ा हैं। प्रसाद वितरण के लाभार्थी रतनलाल बालप्रसाद मूंदड़ा हैं। समाजबंधुओं से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



