पीएम मोदी की जनसभा में जय श्रीराम व जय तेलंगाना की गूंज : बंडी संजय

हैदराबाद, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय ने कहा कि जय श्रीराम, जय तेलंगाना भाजपा का नारा है। इसकी गूंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार, 10 मई को परेड मैदान में होने वाली जनसभा में सुनाई देगी।

बंडी संजय ने राज्यसभा सदस्य डॉ. के. लक्ष्मण व भाजपाइयों के साथ आरटीसी क्रॉस रोड से मुशीराबाद, चिलकलगुड़ा, गांधी प्रतिमा, सीताफलमंडी फ्लाईओवर, तारनाका, अड्डागुट्टा, मारेडपल्ली, संगीत एक्स रोड, सिकंदराबाद क्लॉक टॉवर, पैराडाइज, बेगमपेट से होते हुए अमीरपेट गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम तक आयोजित दुपहिया रैली में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तेलंगाना की जनता का आशीर्वाद लेने आ रहे हैं, इसलिए बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जनता आशीर्वाद दे।

बंडी संजय ने कहा कि तेलंगाना में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनना तय है। चाहे कुछ हो जाए बीआरएस का फिर से सत्ता में आना सपना ही रहेगा। केंद्र सरकार की निधियों से ही तेलंगाना का विकास किया जा रहा है। यदि केंद्र सरकार निधियाँ देना बंद कर दे, तो राज्य की प्रगति ठप हो जाएगी।

वरंगल जिले के अशोक नगर में प्राचीन शिव मंदिर को ढहा दिया गया

पूर्व केसीआर सरकार व वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तेलंगाना का दिवाला निकालने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सांसद तेलंगाना के विकास हेतु दिल्ली से निधियाँ ला रहे हैं, तो राज्य सरकार उसे दिल्ली की कांग्रेस पर लुटा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर वर्ग विशेष के वोटों की खातिर हिन्दू सनातन धर्म, संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वरंगल जिले के अशोक नगर में प्राचीन शिव मंदिर को ढहा दिया गया। उन्होंने तुरंत मंदिर का पुनिर्निर्माण करने की सरकार से माँग की।

प्रश्न किया कि आखिरकार कांग्रेस में हिन्दू देवी देवताओं व देवालयों के प्रति इतना द्वेष क्यों है। क्यों हिन्दू देवी देवताओं का नाम लेते ही कांग्रेस की धड़कनें तेज होने लगती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में हिन्दू मंदिरों पर निरंतर हमले हो रहे हैं, मूर्तियाँ तोड़ी जा रही हैं, लेकिन सरकार इन्हें रोकने या कठोर कदम उठाने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने दावा किया कि जब भी चुनाव होंगे, भारतीय जनता पार्टी का सत्ता में आना तय है।

इसके बाद राज्य विकास की दौड़ दौड़ने लगेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना में 9,400 करोड़ रुपये खर्च से परियोजनाओं के प्रारंभ के साथ कुछ का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद परेड मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के बाद तेलंगाना का राजनीतिक वातावरण बदल जाएगा।

यह भी पढ़ेकिशन रेड्डी ने लिया नामपल्ली रेलवे स्टेशन विकास कार्यों का जायजा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button