जलबोर्ड ने की गुर्रंगुड़ा इलाके में सीवरेज की समस्याओं की समीक्षा

हैदराबाद, हैदराबाद महानगरीय पेयजलापूर्ति एवं मलजल निकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक अशोक रेड्डी ने आज गुर्रंगुड़ा रिज़र्व फ़ॉरेस्ट हाईवे क्रॉसिंग पर सीवर ट्रंक मेन पाइपलाइन कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ कार्य प्रगति की समीक्षा की।

जलबोर्ड निदेशक ने स्वयंद गुर्रंगुडा रिज़र्व फ़ॉरेस्ट हाईवे क्रॉसिंग पर सीवरेज की समस्या का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि बारिश के मौसम में त्रिमलानगर, श्री श्री होम्स, मथुरा नगर और मीरपेट म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एरिया का सीवरेज सागर कॉम्प्लेक्स के पास मिलने से लोकल लेवल पर समस्याएँ रही हैं। उन्होंने सीवर लाइन के लिए मंज़ूर किये गये 1.95 करोड़ रुपये की कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस ट्रंक मेन का कंस्ट्रक्शन हस्तिनापुरम और बदंगपेट वार्ड से सीवरेज को जंगल में बहने से रोकने के लिए किया गया था।

यह भी पढ़ें… स्वच्छता निगरानी में आवासीय कल्याण संघों की सहभागिता पर जोर

आने वाले मानसून सीजन को देखते हुए प्रबंध निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को 15 जून तक सारा काम पूरा करने का आदेश दिया। उन्होंने सीवरेज के फ्लो को नियंत्रित करने के लिए ज़रूरी निर्माण कार्य समय पर पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने आदेश दिया कि जल बोर्ड द्वारा किए जा रहे पाइपलाइन विस्तार के काम के पूरा होने के तुरंत बाद सड़क की मरम्मत का काम किया जाए। उन्होंने ने वॉटर बोर्ड के हयातनगर जोनल ऑफिस का दौरा कर स्टाफ के साथ बातचीत की। उन्होंने सुझाव दिया कि सेवा को बेहतर बनाने, क्षमता के समन्वय करने और लोगों को सर्विसेज़ देने पर फोकस करने का आदेश दिया। अवसर पर जलबोर्ड मल्काजगिरी रीजन की कार्यकारी निदेशक पंकजा, परिचालन निदेशक श्रीनिवास रेड्डी, सीजीएम नागेंद्र, जीएम महेंद्र नायक व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button